Showing posts with label माँ. Show all posts
Showing posts with label माँ. Show all posts

Thursday, April 7, 2011

Maa - Gaurav Mani Khanal

________________________________

माँ
________________________________

पल पल बदलते इस संसार मे,
हर रिश्ते को बदलते देखा,

प्यार को तकरार मे,
अपनो को अंजानो मे बदलते देखा,
दूप को छाव मे,
छाव को दूप मे बदलते देखा,
बचपन को जवानी मे, और अब
जवानी को भी ढलते देख रहा हु,
पर इन सब बदलाव एक बिच,
एक साथ कभी ना बदला,
मेरी माँ का साथ कभी ना बदला,
छोड़ गए जब सब तनहा,
दोस्त बनकर माँ साथ आई,
टुटा जब मन कोई सपना,
हमदर्द बनकर माँ मेरे साथ रोई,
खाया धोखा इस दिल ने जब,
प्यार लेकर सारे संसार का माँ आई,
कभी जब मन अशांत अधीर हुआ,
धीरज ले आँचल मे माँ आई,
हर मुश्किल हार परेशानी मे,
होसला नया लेकर माँ आई,
डगमगाए कदम जब भी मेरे इस जीवन दौड़ मे,
साहरा बनकर साथ मेरी माँ आई,
लगने लगी जब जिंदगी एक बोझ,
उम्मीद नयी लेकर माँ आई,
कब जब हार से टुटा दिल,
प्रेणना नयी बनकर माँ आई,
कभी जब रोया सोच जीवन की आप धापी,
शांति लेकर गोद मे मेरी माँ आई,
नहीं ऐसा कोई पल इस जीवन मे,
जब माँ का साथ ना मिला हो,
कैसी भी परिस्तिथि  हो,
हर  परिस्तिथि मे रूप बदल बदल साथ मेरी माँ आई,
बेमानी होगा माँ के उपकारो को शब्दों मे ढालना,
नहीं कोई शब्द इस दुनिया मे जो दे माँ को कोई उपमा,
नहीं होगा मुमकिन जीना,
कभी माँ मेरी जो रूठ गयी,
पर जानता हु मे ये भी सच है,
जाना है हम सबको एक दिन,
नियम कठोर विधाता ने बनाया है,
बस मांगता हु इतना ही उस भगवन से,
गर दे जन्म आगे फिर कभी मुझे,
मिले जन्म इस्सी माँ की कोख से मुझे..

~~ गौरव मणि खनाल ~~
________________________________

Tuesday, March 1, 2011

Maa - Ankita Jain

____________________________________________
माँ - अंकिता जैन
____________________________________________ 

उसकी हर धड़कन में होता है सिर्फ तुम्हारा नाम ,
शायद ही कोई लम्हा ना लिया हो तेरा नाम !

अपने आंसुओं को छुपाकर तुम्हारी खुशियों को महकाया है उसने ,
उसकी दुनिया में होते हैं सिर्फ तुम्हारी आँखों के सपने !
तुम्हारी हंसी की किलकारियां महकाती हैं उसका आँगन ,
तुम्हारी आँखों के आंसू भिगो देते हैं उसका मन !

वो तो होती है ममता की मूरत ,
जिसकी आँखों में होती है सिर्फ तुम्हारी सूरत !
तुम्हारी फर्मायिशों से बढ़कर ना समझा कभी कोई दूसरा काम ,
उसकी हर धड़कन में होता है सिर्फ तुम्हारा नाम !!

तुम्हारी गल्तियों पर वो नाराज़ भी होती है ,
पर तुम्हे रुलाकर चुपके से खुद भी रोती है !
जाते ही तुम्हारे नज़र उसकी द्वार पर होती है ,
और वापसी की खबर से उसकी खुशियाँ दुगनी होती हैं !

हर दुःख से परे होता है माँ का आँचल ,
तुम्हारी आँखों की चमक होती है उसकी आँखों का काजल !
तुम्हारी एक मुस्कराहट होती है उसका मुकाम ,
उसकी हर धड़कन में होता है सिर्फ तुम्हारा नाम !!

~~ अंकिता जैन ~~

____________________________________________